आम-जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना भोगनीपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी अमरौधा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस चौकी के कार्यों की समीक्षा की और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी के रजिस्टरों की जांच की और अपराधों की विवेचना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे आम-जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।












