कानपुर देहात, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण योजनान्तर्गत उर्द, मूंग एवं मूंगफली के बीजों के मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल ंहतपकंतेंदण्नचण्हवअण्पद के माध्यम से आवेदन/बुकिंग करने हेतु से तक पोर्टल खोला गया था जिसमें कृषको द्वारा पोर्टल के माध्यम से की गयी बुकिंग पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, कानपुर देहात की अध्यक्षता में गठित्त जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा (सोमवार) को अपरान्हः 11ः30 बजे से कार्यालय उप कृषि निदेशक कानपुर देहात में आयोजित ई-लॉटरी द्वारा लामार्थी चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। लाभार्थी का चयन पोर्टल द्वारा स्वतः कर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित लाभार्थी को कन्फर्म होने / लाभार्थी चयन के सम्बन्ध में तत्समय स्वतः पोर्टल से पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जायेगा। निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु आवेदन करने वाले कृषक भाईयों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पारदर्शी ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।











