पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में  परेड की सलामी लेकर परेड का किया गया निरीक्षण।

 

 कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में  परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान को लेकर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपेक्षित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई। तत्पश्चात महोदया द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें