BJP विधायक की चेतावनी-गोवंश के हत्यारों को अरेस्ट करो, 48 घंटे में नहीं पकड़ा तो कानपुर में मस्जिदों के सामने सुअर की बोटियां मिलेंगी

 

कानपुर में सोमवार रात दुर्गा मंदिर के पास खेत में 100 गोवंश के अवशेष मिले। भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर बिल्हौर थाना पहुंचे। यहां ADCP कपिल देव सिंह और थाने के स्टाफ के सामने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। विधायक ने कहा- गोवंश सिर्फ हिंदुत्व वादी ठेकेदारों की जिम्मेदारी नहीं है। यह भारत भूमि है, यहां हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि गोवंश नहीं कटना चाहिए।
चाहे वह वर्दी में हो या कुर्ते में हो या सामान्य व्यक्ति हो… अगर 48 घंटे के अंदर गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिल्हौर के अंदर जितनी भी मस्जिदें हैं, उनके दरवाजों पर अगर सुअर की बोटियां न मिले तो मेरे नाम राहुल बच्चा सोनकर नहीं। इतना कहते ही बिल्हौर थाने में मौजूद विधायक के समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। गोवंश के हत्यारों को फांसी दो बुल्डोजर एक्शन की मांग की।
बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने गांव के ही तीन लोगों पर गोकशी का आरोप लगाते हुए उनकी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की। आरोपित परिवार घरों से भाग गए हैं। देर रात संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था भी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच में लापरवाही पाते हुए इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें