अभियुक्तों के कब्जे से 100-100 व 200-200 के नकली नोटों की गड्डियां (कुल कीमत ₹78500/-) व निशानदेही पर नोट छापने वाला प्रिंटर बरामद किया गया ।
कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अकबरपुर पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर जगजीवनपुर से स्वरूपपुर जाने वाले नहर/बम्बा के किनारे नहर पटरी पर समर बेली वाटर पार्क के पास से 02 अभियुक्तों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 100-100 व 200-200 के नकली नोटों की गड्डियां (कुल कीमत ₹78500/-) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 0014/2026 धारा 178/179/180/182 बी0एन0एस0 बनाम (1) रामशंकर चौहान पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना चोबेपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता साईबिहार थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 25 वर्ष (2) धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र स्व0 ध्यानसिंह निवासी दादा नगर नरईया खेडा थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का नाम पता-
(1) रामशंकर चौहान पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता साईबिहार थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 25 वर्ष
(2) धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र स्व0 ध्यानसिंह निवासी दादा नगर नरईया खेडा थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
कुल बरामद नकली नोटों की सं0 -638
बरामद 100 रुपये के नकली नोटों की सं0 – 491
बरामद 200 रुपये के नकली नोटों की सं0 -147
अभियुक्त रामशंकर उपरोक्त की निशानदेही पर 01 प्रिंटर काले रंग का EPSON MODEL L3110
अभियुक्त रामशंकर चौहान से बरामदगी का विवरण-
100 रुपये के कुल नकली नोटों की सं0-106 (कीमत ₹ 10,600/-) व 200 रुपये के कुल नकली नोटों की सं0-147 (कीमत ₹ 29400/-) कुल बरामदगी 40000/-रुपये
अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अर्जुन सिंह से बरामदगी का विवर ण-
100/-रुपये के कुल नकली नोटों की सं0-385 (कीमत ₹ 38500/-)
पूछताछ विवरणः अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग आपस में मिलकर ₹ 100 व ₹ 200 की नोटों की फोटो कलर प्रिंट निकाल कर नकली नोट छापते हैं तथा उन नोटों को बाजार में असली रुपयों की आधी कीमत पर बेचकर मिले धन को आपस में बांट लेते हैं। तत्पश्चात अभियुक्तों से नकली नोट छापने वाले उपकरणों के सम्बंध में पूछा गया तो अभियुक्त रामशंकर ने बताया वह उपकरण/स्कैनर प्रिंटर हमने घर पर रखा हुआ है। आप कहें तो आपको चलकर दिखा सकता हूँ। तत्पश्चात् अभियुक्त रामशंकर उपरोक्त को अभिरक्षा में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर 01 प्रिंटर काले रंग का EPSON MODEL L3110 बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
थाना अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम











