नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में सरस्वती प्रतिमा का हुआ अनावरण

कालपी (जालौन) नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कालपी के परिसर में पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विद्यालय के परिसर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला तथा अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य की देखरेख में चबूतरो तथा सरस्वती प्रतिमा का निर्माण कराया गया है।
शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने अधिकारियों तथा शिक्षकों की मौजूदगी में पूजन करके सरस्वती प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने छात्राओं को ज्ञान हासिल करने का आवाहन किया।
प्रधानाचार्य कंचन यादव, प्रवक्ता अपर्णा आनंद शर्मा , निर्माण लिपिक सरफराज बाबा, शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने सहभागिता की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें