रसूलाबाद कानपुरदेहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते डाई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बिगड़ती हालत को देख परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद ले गए जहां उसका उपचार किया गया
कोतवाली क्षेत्र के रहीम नगर निवासी रामआसरे की पत्नी भूरी देवी ने अज्ञात कारणों के चलते डाई पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनंन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर बृजेश कुमार द्वारा उसका उपचार किया गया।











