लेखपाल के सेवानिवृत्त होने पर रसूलाबाद तहसील सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

रसूलाबाद कानपुर देहात। लेखपाल के सेवानिवृत्त होने पर रसूलाबाद तहसील सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।
रसूलाबाद के तहसील सभागार में सेवानिवृत्त होने पर लेखपाल मुस्तफा हुसैन को ऐतिहासिक व यादगार विदाई दी गई। बड़ी संख्या में लेखपाल सहित तहसील कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर तहसीलदार संतोष प्रताप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त किसी सेवा का अंत नहीं बल्कि एक सर्विस में समय सीमा पूर्ण होने पर महज एक प्रक्रिया है लेकिन इसके बाद भी कई दायित्व और जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा श्री हुसैन का कार्यकाल हमने बहुत ही करीब से देखा कि जूनियर लेखपाल अक्सर उनसे सलाह लेते थे और वह भी बेहिचक सही सलाह लेखपालों को देकर उनका सही मार्गदर्शन करते थे। इस दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मुस्तफा हुसैन ने हमेशा अपने छोटे लेखपालों का सहयोग किया उनका मार्गदर्शन किया। वहीं लेखपाल रावेंद्र कुमार ने बताया कि वे युवा लेखपालों का मार्गदर्शन समय-समय पर करते रहते थे। हमेशा जूनियर लेखपालों की मदद की। गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने कार्य नहीं छोड़ा उनसे हम सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार हरिशंकर वर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो महेंद्र पाल, संग्रह अमीन रामबाबू यादव, विजय प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट, बलराम सिंह चौहान, आरपी राजपूत, लाल मोहम्मद, पेशकार संजू दुबे, लेखपाल कोमल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सौरभ, सिविल, उत्तम गौड़, कुमार गौरव, राजीव शुक्ला, शंकर सिंह, शालू सिंह भदौरिया, प्रिया गुप्ता, ब्रह्पाल आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें