बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 05 जनवरी से 9 जनवरी तक निःशुल्क रोजगार मेले का होगा।

 

कानपुर देहात 2 जनवरी 2026

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा पुरुष/महिला बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 05/01/2026 से दिनांक 09/01/2026 तक उक्त विकास खण्डों कानपुर देहात में प्रातः 10:30 बजे से निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जो न्यनतम 10वीं पास उचाई 168 सेमी० उम्र 19 वर्ष से 45वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अपने समस्त शैक्षिक दस्तावेजों की कॉपी एवं 02 फोटो के साथ निर्धारित तिथि में अपने विकास खण्ड में प्रतिभाग कर सकते है।
विकास खण्ड का नाम / स्थान रोजगार मेले की तिथि विकास खण्ड, राजपुर में 05.01.2026 प्रातः 10:30 बजे से, विकास खण्ड, डेरापुर में 06.01.2026 प्रातः 10:30 बजे से, विकास खण्ड, संदलपुर का०दे० 07.01.2026 प्रातः 10:30 बजे से, विकास खण्ड, झींझक का०दे० 08.01.2026 प्रातः 10:30 बजे से, विकास खण्ड, अकबरपुर का० दे० 09.01.2026 प्रातः 10:30 बजे से होगा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें