कानपुर देहात जिला उद्यान अधिकारी डॉ०बल्देव प्रसाद द्वारा विकास खण्ड मलासा के ग्राम डीध में बीज प्रक्षेत्र चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय, कानपुर परिसर में स्थापित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया गया। जिसमें कलश, वापना, वी०एन०आर०, नामधारी आदि कम्पनियों के संकर बीज की बुआई कार्यदायी संस्था तथा उद्यान विभाग के तकनीकी सहयोग से मों भगवती स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। पौधशाला में गर्मी में उगायी जाने वाली सब्जियों जैसे लौकी, तरोई, करेला, खीरा, कद्दू, खरबूज, तरबूज, मिर्च, टमाटर आदि की पौध डाली जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि ये पौध 20 से 25 दिन में तैयार होकर बिकी योग कृषकों एवं जनसामान्य लोगों के मध्य तैयार होगी। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कृषकों से अपील की गयी है कि प्रति ईकाई अधिक लाभ हेतु हाईटेक नर्सरी में उत्पादित उन्नति, स्वस्थ व रोग रहित पौध के रोपण से कृषकों की आमदनी में गुणात्मक वृद्धि होगी। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत शाकभाजी योजना के लाभार्थियों को हाईटेक नर्सरी में पौध तैयार करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा उच्च गुणवत्ता पौध के साथ-साथ उत्कृष्ठ लाभार्थियों को प्लास्टिक मल्चिंक व घेरवार हेतु अनुमन्य सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी ताकि हाई वैल्यू सब्जियों का प्रचलन जनपद में शुरू किया जा सके। वर्तमान में हाईटेक नर्सरी में लगभग 75000 पौध हेतु बुआई की जा चुकी है जनपद के कृषकों के साथ निकटवर्ती जनपद के कृषकों से प्राप्त बीज की बुआई आगामी 10 दिवस में पूर्ण कर 75000 पौध की बुआई का प्रयास किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बागवानी फसलों के निर्यात को प्रोत्साहन करने हेतु शाकभाजी की उन्नति खेती करने वाले कृषकों को यू०पी०एस०एच०ई०बी० योजनान्तर्गत हार्टीनेट के माध्यम से औद्यानिक निर्यात को बढ़ावा देने हेतु एपेडा की साइट में पंजीकरण कराने हेतु किसानों को कार्यालय में अपना पंजीकरण करने की अपील की गयी है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल न०-9121066898 एवं 6392626116 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है।











