न्ये लोक कल्याण समिति ने नेत्रहीनो एवं दिव्यांगो को भोजन करा बांटे कंबल

 कालपी (जालौन) न्यू लोक कल्याण समिति ने नया वर्ष नेत्रहीन व दिव्यागों के साथ मनाया तथा उन्हें संस्था की ओर से कम्बल,उपहार,केक व भोजन खिलाकर व बच्चों को स्वेटर वितरित कर मनाया गया।
आनन्दी देवी मन्दिर राम चबूतरा स्थित न्यू लोक कल्याण समिति ने अपने कार्यालय में समाज के अन्तिम छोर के नेत्रहीन व दिव्यागों के साथ नव वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व पूर्व भाजपा विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा द्वारा क्रिया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहाकि इससे बड़ी मानव सेवा दूसरी और कोई नही हो सकती है। संस्था की जितनी भी प्रसन्शा की जाये वह कम है।वही भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा ने कहाकि इस प्रकार के आयोजनो से समाज मे परिवर्तन लाया जा सकता है तथा नेत्रहीन व दिव्यागों के साथ संस्था ने कार्यक्रम आयोजित करके दिखाया।वही पूर्व चेयरमैन कमर अहमद ने भी लोक कल्याण समिति के आयोजन की सराहना की तथा सहयोग करने की बात कही।इस अवसर पर शिव बालक सिंह यादव,विकास कश्यप,प्रदीप,गांधी,हर्षित खन्ना,आसिफ कुरैशी,इरफान,इमरान,कन्हैया सविता,कृष्णा,शिवा,मुकेश सोनकर मौजूद थे।सुरेश चन्द्र वर्मा ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन पूर्व प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा द्वारा किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें