

डेरापुर। गुढ़ादेवी श्याम बिहारी महाविद्यालय में सांसद पुत्र विकाश सिंह भोले का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वही आए हुए क्षेत्रीय लोगों के साथ व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं और युवाओं के साथ बैठक की। जिसमें लोगों का परिचय जाना और लोगों से बात चीत भी की। वही बैठक का मुख्य उद्देश्य ये रहा कि जो साइबर फ्राड हो रहा है रुपए को लेकर फर्जी काल पर सूचना आती है तो कोई आवास के नाम से तो कोई बैंक ओटीपी तो कही पर एटीएम लूटना जैसे तमाम फ्राड चल रहे हैं। जिसके लिए स्वामी विवेकानंद जयंती युवा राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर लाजपत भवन मोतीझील कानपुर में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डेरापुर कस्बे के गुढ़ा देवी श्यामबिहारी महाविद्यालय में तैयारी बैठक आयोजित हुई। वहीअकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पुत्र विकास सिंह भोले” ने सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी युवाओं को आमंत्रित किया। वही तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।











