सपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर को सौंपा ज्ञापन।।

पुखरायां कानपुर देहात – आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल ने भोगनीपुर के उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु भी कहा।। उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह को ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा बताया गया कि कस्बा पुखरायां के कृष्णा नगर मंडी समिति में सरकारी क्रय केंद्र में जो खरीद हो रही हैं उसमें किसानों की फसल की खरीद बहुत ही कम मात्रा में की जा रही हैं,ओर वहां पर व्यापारियों के माल की खरीद पैसों की सांठ गांठ करके बड़ी मात्रा की जा रही हैं। जबकि किसान भाई अपनी फसल की तोल को 10 दिन से अधिक समय तक रात दिन रुककर भी अपनी फसल की तोल कराने के लिए परेशान है।। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उपजिलाधिकारी से कहा कि किसानों की धान, मकाई,ओर जुंडी की फसल की खरीद की समस्या का निदान करे ।। ओर व्यापारियों की तोल पर रोक लगाकर जांचकर पकड़े जाने पर उचित कार्यवाही करें।।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा,जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री,सपा नेता अमित यादव,प्रमोद यादव,आदि वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें