कानपुर देहातजिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि “बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना” के संचालन हेतु वित्तीय वर्ष में अनुदान संख्या 13 (सामान्य मद) एवं अनुदान संख्या 83 (अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग) का भौतिक लक्ष्य का निर्धारण जनपद में स्थिति विकास खण्ड़ों की जनसंख्या के आधार पर विकास खण्डवार आबंटित किया गया है, जो निम्नवत है- विकास खण्ड का नाम रसूलाबाद में लक्ष्य सामान्य वर्ग 03, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग 02, झींझक सा0 01, आ0 01, मैथा सा0 2, आ0 02, सन्दलपुर सा0 01, आ0 01, डेरापुर सा0 01, आ0 01, अकबरपुर सा0 02, आ0 02, सरवनखेडा सा0 02, आ0 02, राजपुर सा0 02, आ0 01, मलासा सा0 02, आ0 01, अमरौधा सा0 02, आयो02, कुल योग सा0 18, आ0 15 है। योजनान्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थी अपने निवासित विकास खण्ड कार्यालय में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अहर्ता निम्नवत होगी – योजनान्तर्गत लाभार्थी के चयन हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी।कोई भी बेरोजगार व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है। ग्रामीण अंचल के दृष्टिकोण से योजना में व्यक्तिगत ऋण आवेदन ही स्वीकार किये जायेगें। योजना हेतु उन्हीं लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया जायेगा, जिनके परिवार के समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रू० 2.00 लाख से अधिक न हो। अन्य किसी योजना यथा मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना इत्यादि अन्तर्गत ऋण प्राप्त लाभार्थी इस योजना हेतु पात्र नहीं होगें।











