जिलाधिकारी ने की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 से संबंधित परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक, दिए निर्देश

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 से संबंधित परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं व्यवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा अत्यंत संवेदनशील एवं प्रतिष्ठित परीक्षाएँ हैं, अतः परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का चयन निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाए। केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा आदि आवश्यक सुविधाएँ पूर्व से सुव्यवस्थित हों। बैठक में अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य भारत सिंह, जूम मीटिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारीगण, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें