तीन परिवार एक साथ रहने को हुए तैयार

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 07.12.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। नई किरण में 33 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 03 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।

इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, म0उ0नि0 ज्योतिराज, म0हे0का0 54 जयमाला, म0का0 1149 शालू देवी, म0का0 1284 रीनू, म0का0 849 जानकी देवी व म0का0 345 रागिनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) तथा प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण श्री राम प्रकाश व श्री जिआऊल हक आदि का विशेष सहयोग रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें