रसूलाबाद विधानसभा के सैकड़ो गांव में रथ करेगा भ्रमण एसआईआर के तहत लोगों को किया जाएगा जागरूक

पूर्व सांसद राजाराम पाल ने एसाईआर पीडीए प्रहरी रथ

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर बेहद गंभीर है। समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी के सरकार के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। इसलिए जगह-जगह जन जागरूकता अभियान चलाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। यह बात रसूलाबाद कस्बे में एसाईआर पीडीए रथ रवाना करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कही।
रविवार को रसूलाबाद कस्बे में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एसाईआर पीडीए रथ को भ्रमण के लिए रवाना किया। दो एसआईआर रथ जन जागरूकता हेतु समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान के निजी खर्चे से रसूलाबाद व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगें। दो रथों को रवाना करने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान के आवास पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पहुँचे। जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद राजाराम पाल ने एसाईआर पीडीए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना बोला। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय कम है एसाईआर के माध्यम से छूटे मतदाताओं का शीघ्रता से एसआईआर फॉर्म भरवाने का कार्य करें ताकि कोई मतदाता मताधिकार से वंचित न हो। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान,वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र यादव, आलोक रत्न यादव, नीता सचान, यदुनाथ संखवार,नीलम कठेरिया, आजाद अली,सभासद हाशिम खान ,सोहेल अहमद, राजेंद्र बहादुर राजपूत, पूर्व सैनिक जयशंकर,धीरज यादव, वीरू कुशवाहा, सौरभ पठान, फेमस टेलर सहित कई लोग मौजूद रहे।

फोटो झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते राजाराम पाल व हाजी फैजान खान।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें