कालपी प्रेस क्लब कालपी द्वारा 14 दिसंबर को लगेगा विशाल निशुल्क नेत्र शिविर

 

 

कालपी (जालौन) कालपी प्रेस क्लब कालपी द्वारा रविवार को कालपी के रोज वर्डस पब्लिक स्कूल में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर लगने जा रहा है जिसमें जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल कानपुर के डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया जाएगा एवं मोतियाबिंद के मरीजों कॉ निशुल्क ऑपरेशन होगा।उक्त जानकारी देते हुए कालपी प्रेस क्लब कालपी के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने बताया की 14 दिसंबर दिन रविवार को रोजबर्डस पब्लिक स्कूल पोस्ट ऑफिस के सामने कालपी में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कानपुर के जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा दोपहर 11:00 से 2:00 तक नेत्र परीक्षण किया जाएगा जिन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद होगा उनको निशुल्क ऑपरेशन के लिए कानपुर के जवाहरलाल रोहतगी आई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा मरीज को ऑपरेशन के लिए कानपुर ले जाने एवं वापस भेजने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। जो भी मोतियाबिंद से ग्रसित मरीज है वह 14 दिसंबर को रोजबर्डस पब्लिक स्कूल कालपी में आकर ऑपरेशन के लिए भरती हो जाएंगे। एवं 16 दिसंबर को मरीजों को वापस कालपी छोड़ दिया जाएगा। प्रेस क्लब के संरक्षक बृजेंद्र सिंह चौहान हरिश्चंद्र दीक्षित सतीश द्विवेदी अशोक बाजपेई शिवनारायण प्रजापति आदि लोगों ने गरीब असहाय लोगों से इस कैंप में पहुंचकर अपना ऑपरेशन कराने का आग्रह किया है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें