जनपद के थाना बरौर पुलिस द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत चालान किये गये अभियुक्त 1. बसंत मिश्रा पुत्र स्व0 रामप्रकाश निवासी ग्राम/थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) जनपद कानपुर देहात द्वारा असामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त होने का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप 06 माह के लिये जनपद कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से निष्कासित कर जिलाबदर किया गया और निर्देशित किया गया कि यदि उक्त अभियुक्त इस अवधि में जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते हुये पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्यवाही करायी जायेगी।











