विद्यालय स्तर पर छात्रों के मध्य क्रियान्वयन पर बल दिया

कानपुर देहात

आज दिनांक 07.12.2025 को समग्र शिक्षा माध्यमिक के द्वारा कैरियर गाइडेंस फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी के निर्देशन पर राजकीय इंटर कॉलेज रनिया कानपुर देहात में जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के नोडल शिक्षकों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण का संपन्न हुआ। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा ने करियर की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यालय स्तर पर छात्रों के मध्य क्रियान्वयन पर बल दिया।यश फाउंडेशन उत्तर प्रदेश लखनऊ से पधारे आशीष कुमार, आई ड्रीम करियर काउंसलर मुनीर आलम,जनपदीय नोडल अनुप्रिया गौतम, कौशल किशोर तिवारी व राजमोहन सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए करियर के विभिन्न आयामों की जानकारी साझा किया एवं प्रशिक्षुओं की जिज्ञासाओं का निराकरण किया तथा प्रमाण पत्र वितरण के उपरान्त जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार ने प्रशिक्षण में प्रदेश स्तर व जनपद स्तर से पधारे प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें