महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

कानपुर देहात।जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति के क्रम में महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर, 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में 20 अक्टूबर, 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किया गया था। शासन के नवीन निर्णय के अनुसार अब 19 अक्टूबर, 2026 को भी महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति को उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाएगा तथा उसके शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें