जालौन में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, डीएम ने जारी किया आदेश

जालौन।जिलाधिकारी समीर ने आदेशित किया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या-3. 1/1497144/2026 दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 के द्वारा सामान्य प्रशासन अनुभाग, उ०प्र० की विज्ञप्ति सं० 671/तीन-2025-39(2)/2016 लखनऊ दिनाँक 17.11.2025 के माध्यम से वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशो की सूची के प्रस्तर-2 (1) में वर्ष 2026 के लिए राजपत्रित अवकाश की सूची में दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर सम्यक् विचारोपरान्त “महानवमी” के पावन अवसर पर दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन एतद्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुये विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 लखनऊ दिनाँक 17.11.2025 उक्त सीमा तक संशोधित किया गया है।
अतः इस कार्यालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्गत अवकाश तालिका में दिनॉक 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश निरस्त करते हुये तद दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। तद्नुसार इस कार्यालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्गत अवकाश तालिका को उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाये।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें