कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गजनेर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में जालौन निवासी शोभित द्विवेदी को गिरफ्तार किया। वहीं रसूलाबाद पुलिस ने चोरी से संबंधित मामले में मुकेश उर्फ टावर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
डेरापुर पुलिस ने ग्राम लडुवापुर नन्दपुर निवासी सोमपाल को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की पुलिस ने 18 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान किया।












