कानपुर देहात। राजपुर मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को कई कार्यक्रम हुए इसी कड़ी मे राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू श्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर जाकर मरीजों को फल बांटे फल मिलने पर मरीजों के चेहरे पर खुशी दिखी अंशू श्रिपाठी के साथ मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह सभासद अजय शुक्ला और डिप्टी सीएमओ डॉ डीके सिंह भी थे इन सभी ने दोनों अस्पतालों मे भर्ती और इलाज करा रहे मरीजों को फल दिए उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा और उनके जल्द ठीक होने की कामना की इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार आकाश सिंह ऋषि ने भी राजपुर और सलेमपुर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के फल बांटे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और लोगों से जुड़े कामों के लिए जरिए खुशियां बांटने की कोशिश की गई राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर प्रभारी डॉ सलिल सचान और डॉ आशीष मिश्रा ने अंशू श्रिपाठी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर अस्पताल के हेल्थ वर्कर और दूसरे लोग भी मौजूद थे फल बांटने के दौरान अस्पताल परिसर मे भीड़ रही मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की तारीफ की।
संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात











