मंगलपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलपुर, कानपुर देहात। थाना मंगलपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन ट्यूबलर बैटरियां, करीब 50 फीट 10 एमएम केबल, करीब 45-45 फीट 5 एमएम डबल तार केबल व समर केबल, एक टीवीएस मोपेड, रिंच और प्लास बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम जिगना धरिया पुरवा के पास स्थित पानी की टंकी परिसर में चोरी की घटना के संबंध में पूरन सिंह की तहरीर पर मंगलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 13 सितंबर को झींझक रोड स्थित मजार के पास से सोनू गिहार और शीलू गिहार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू गिहार उम्र करीब 29 वर्ष और शीलू गिहार उम्र करीब 45 वर्ष, दोनों निवासी गिहार बस्ती मंगलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें