2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यूथ ब्रिगेड ने कसी कमर

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यूथ ब्रिगेड ने कसी कमर, गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों को घेरने की बनाई रणनीति

माती, कानपुर देहात। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय माती में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मनोज यादव मौजूद रहे। प्रदेश सचिव दुर्लभ संखवार और शेखू खान ने भी बैठक में भाग लिया। जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाकर सवाल उठाने और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने की बात कही गई।
बैठक का संचालन जिला महासचिव विनोद कुशवाहा ने किया। इस दौरान शिवम यादव, महेश, अमरजीत, शाहरुख गौरी, आरिफ खान, प्रदीप शरन, सईम बाबा, अतुल आबिद, नितिन बाल्मीकि, भूपेंद्र सिंह, धर्म सिंह, अनिल कुशवाहा, रिंकू, अखिल, अमित, शिवा, प्रशांत, अनुभव, सतेंद्र कटियार, बलराम कटियार, आनंद, ब्रिगेडियर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें