बहन शिवानी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दीक्षा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर जिला अधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात पहुंचे और अस्पताल में हुई कथित डॉक्टर की लापरवाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
परिवार का आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के चलते उन्होंने अपने अपनों को खोया है और आज भी इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिवार के दर्द और लोगों की मांग को देखते हुए प्रशासन के सामने मामले को गंभीरता से उठाया गया।
इस दौरान कलेक्टर साहब ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया और दो दिन के भीतर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।
दीक्षा यादव ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि उस परिवार के न्याय की लड़ाई है जिसने अपना सब कुछ खो दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आवाज को और बुलंद किया जाएगा और मामला लखनऊ तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बहन शिवानी को न्याय मिलने तक परिवार के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।
परिजनों और समर्थकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।














