कानपुर देहात। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान लंबित वादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।














