कालपी में 14 सितंबर से सजेगा नवम् गणेश उत्सव, पांच दिन बहेगी भक्ति की धारा

 

श्याम पैलेस में होगा भव्य आयोजन, 18 सितंबर को निकलेगी विसर्जन यात्रा

कालपी (जालौन)। नगर के टरननगंज स्थित श्याम पैलेस में स्वर्गीय श्याम किशोर गुप्ता एवं स्वर्गीय जयन्ती देवी की पुण्य स्मृति में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्याम पैलेस सांस्कृतिक मण्डल के तत्वावधान में नवम् गणेश उत्सव समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 14 सितंबर 2026 से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगा।

मण्डल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9 बजे और सायं 7 बजे महाआरती होगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन-पूजन कर धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर मण्डल के सदस्यों द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पांच दिवसीय गणेश उत्सव का समापन 18 सितंबर को भव्य विसर्जन यात्रा के साथ होगा। विसर्जन यात्रा दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी। आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार इस पावन उत्सव में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के संरक्षक नवल किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक धवन, योगेन्द्र नारायण शुक्ल (वैद्य जी) सहित आयोजक संदीप गुप्ता, नवनीत गुप्ता, गौरव गुप्ता, अरविन्द शर्मा, शिव कुमार कनौजिया, प्रेम कुमार गुप्ता, राम दत्त मोनस, हरिभूषण सिंह चौहान, अरविंद गुप्ता, पारस पुरवार, उमेश सिंह, धीरज पुरवार, अवधेश कुमार, के.के. सिंह तथा व्यवस्थापक एवं सहयोगी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें