उरई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की पंचम बैठक प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई मनोज कुमार सिंह गौतम के कुशल मार्गदर्शन में तथा अध्यक्ष / नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय / परामर्शदाता केन्द्र, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 को सफल बनाये जाने को लेकर सम्पन्न हुई, जिसमें परिवार कल्याण विशेषज्ञ, सदस्य / मध्यस्थगण को आवश्यक निर्देश दिये गये कि वह पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादो को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करके प्रीलिटीगेशन कराने तथा पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का प्रयास करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में दाम्पत्य विवाद से संबधित समस्त प्रकार के वादो को सुलह समझौता के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके।
बैठक में उपस्थित परामर्शदाता के०के० प्रजापति द्वारा बताया गया कि 06 मामलो में पक्षकारों के मध्य वार्ता सफल रही। प्रजापति के द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मिडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादो का निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्य / मध्यस्थ विनोद प्रकाश व्यास व सुलेखा सिह, द्वारा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिये अधिक से अधिक वादो के निस्तारण हेतु पक्षकारों के मध्य, मध्यस्थता कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित समस्त विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
उक्त बैठक में सदर मुंसरिम काजी वसीम उल्ला, एवं विद्वान अधिवक्तागण, राजेश विश्वकर्मा एड०, अजीत सिंह एड०, रामजी शाक्य एड०, अक्षय रंजन एड०, संदीप प्रजापति एड०, सूर्यप्रताप सिंह एड०, अंशुमान दीक्षित एड०, भगवान दास प्रजापतिएड०, के०पी० सिंह एड०, महेश रंजन एड०, जुल्फिकार हुसैन, आदि उपस्थित रहे।















