कालपी (जालौन)। एक ग्राम में तीन दिन पूर्व रात को युवक ने लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया उक्त घटना में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायत प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
ग्राम रामपुर पोस्ट काशी खेड़ा निवासी रामकेश पुत्र राम मनोहर ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि 7 सितंबर की रात में गांव का युवक अनुराग पुत्र विनोद मेरी लड़की को बहला फुसला कर नगदी 20 हजार रुपए एवं सोने चांदी के आभूषण के साथ रात में बाइक में बैठकर रफूचक्कर हो गया जब मैं सुबह जगा तो लड़की घर से नदारत मिली कई जगह खोजबीन की फिर भी लड़की का पता नहीं चल सका।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















