हज-2027 यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग जरूरी, 15 सितंबर तक प्रमाण पत्र वेबसाइट पर करना होगा अपलोड

उरई। प्र० जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, लखनऊ के पत्र दिनांक 02.09.2026 के माध्यम से हज-2027 हेतु हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के सर्कुलर-10 दिनांक 01 सितम्बर 2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि चयनित हज यात्रियों को दो चरणों में मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस कराना आवश्यक होगा। प्रथम चरण में हज यात्रियों का चयन उपरान्त व द्वितीय चरण में उड़ान से पूर्व कराना होगा। इसी कम में प्रथम चरण में चयनित हज यात्रियों का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केन्द्रों में जॉचोंपरान्त ऐलोपेथिक पद्धति के चिकित्सक द्वारा प्रमाण पत्र जारी कराना होगा। इस समबन्ध में समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी, उ०प्र० को शासन स्तर से भी निर्देश निर्गत किये गये है।
मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद व अन्य प्रपत्र हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर दिनांक 15 सितम्बर 2026 तक अपलोड किया जाना होगा। हज यात्रियों को सलाह दी जाती है कि प्रथम चरण का मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र व जॉच रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें ताकि द्वितीय चरण की जाँच के समय इस रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जा सके।
उक्त निर्देशों के साथ-साथ यह भी अवगत कराया गया है कि जाँच के दौरान किसी भी तरह की बीमारी को छुपाया न जाए, जो हज यात्री जाँच में अनफिट पाये जाएंगे उनकी हज यात्रा निरस्त कर दी जायेगी व नियमानुसार उनकी धनराशि वापस की जाएगी। यदि किसी हज यात्री द्वारा जानबूझकर जानकारी छुपायी गयी व जॉच में उन्हें अनफिट पाया गया तो उनपर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी जिसमें जमा धनराशि भी जब्त की जा सकती है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें