कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 450 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।












