कानपुर देहात। सिकंदरा थाना पुलिस ने 5 वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक लैंगिक हमला कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को बच्चे के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में लैंगिक अपराध और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकत उर्फ महावीर उर्फ काडा (25 वर्ष) निवासी देवीपुर डेरा, थाना सिकंदरा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चे को आम तोड़कर देने का बहाना बनाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ गलत काम किया और विरोध करने पर पहचान छिपाने के लिए उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया।
सिकंदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा जा रहा है। मामले की जांच जारी है।











