भूजल सप्ताह के अंतर्गत एच.एल. एग्रो में भूजल संरक्षण एवं जल प्रबंधन विषयक जागरूकता गोष्ठी आयोजित

कानपुर देहात। भूजल सप्ताह के अंतर्गत आज भूगर्भ जल विभाग, कानपुर देहात द्वारा एच.एल. एग्रो, कानपुर देहात में “भूजल संरक्षण एवं जल प्रबंधन” विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उद्योग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, कृत्रिम भूजल पुनर्भरण तथा जल के विवेकपूर्ण एवं सतत उपयोग के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि भूजल हमारे जीवन, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
गोष्ठी के दौरान जल संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी बताते हुए दैनिक जीवन एवं औद्योगिक कार्यों में जल के कुशल प्रबंधन और जल बचत के उपायों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों को वर्षा जल संचयन संरचनाओं के महत्व एवं भूजल स्तर को बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में भूगर्भ जल विभाग की ओर से अर्चना सिंह, हाइड्रोलॉजिस्ट, राजकमल लोधी, हाइड्रोलॉजिस्ट तथा गोपाल कुमार गुप्ता, अवर अभियंता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से जल संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आग्रह किया।
भूगर्भ जल विभाग द्वारा भूजल सप्ताह के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, गोष्ठियों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें