कृषकों को केसीसी, फसली ऋण एवं कृषि योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

 

कानपुर देहात। तहसील भोगनीपुर के विकास खण्ड अमरौधा अंतर्गत न्याय पंचायत दौलतपुर एवं कृपालपुर में आज किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं फसली ऋण संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक विकास अधिकारी कृषि, प्राविधिक सहायक एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे तथा कृषकों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
जिला कृषि अधिकारी  प्राची पांडे ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कृषक समय रहते फसली ऋण प्राप्त करें तथा अपने निकटवर्ती बैंक में जाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। उन्होंने कृषकों को अवगत कराया कि रबी फसलों की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें दलहनी, तिलहनी, जौ एवं गेहूं की फसलें शामिल हैं। इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग एवं पंजीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। कृषक भाई उक्त पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं तथा शासन द्वारा प्रदत्त अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं प्राविधिक सहायकों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों का व्यापक रूप से आच्छादन सुनिश्चित करें। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जाए ताकि पात्र कृषक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
पंचायत सहायकों को निर्देश दिए गए कि वे आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सहायता से संबंधित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर प्रदर्शित कराएं।
अमरौधा क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड, बाढ़ अथवा अन्य किसी कृषि संबंधी समस्या के समाधान हेतु कृषक सहायक विकास अधिकारी कृषि के मोबाइल नंबर 8839894200 पर संपर्क कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें