कालपी (जालौन) वन क्षेत्र में पालिका अध्यक्ष ने वन विभाग स्टाफ तथा साथियों के साथ वृक्षारोपण कर धरती मां को हरा भरा एवं हरी क्रांति का संदेश दिया।
रविवार के दिन नगर पालिका परिषद कालपी अध्यक्ष अरविंद यादव ने सुल्तानपुर वन क्षेत्र में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष मां के नाम लगाकर उसको परिवार के समान पालन पोषण करने में लोग सदैव अग्रसर रहें इतना भी नहीं उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए तथा वृक्षों को पुत्रों के सामान बड़ा बनाने के लिए सभी व्यक्ति संकल्प लेकर मिशन को पूरा करने का पुरजोर आवाहन किया मौके में चेयरमैन प्रतिनिधि रविंद्र यादव वन अधिकारी रवी मोहन कटियार वन क्षेत्रीय अधिकारी देवेंद्र कुमार वन दरोगा मन्ना सिंह अजीत सिंह महेंद्र कुमार सभासद प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाल धर्मेंद्र निषाद आशु बाबा शिव बुंदेला आशीष यादव आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













