पालिका अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर नगर को हरा भरा करने हेतु लिया संकल्प

कालपी (जालौन) नगर को पेड़ों से सुशोभित करने के लिए तथा हरा-भरा करने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष ने साथियों के साथ वृक्षारोपण कर उनको बड़ा बनाने हेतु संदेश दिया।
रविवार के दिन नगर पालिका परिषद कालपी अध्यक्ष अरविंद यादव ने कर्बला प्रांगण में एक वृक्ष मां के नाम रोपण कर उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन के लिए वृक्ष संजीवनी बूटी की तरह लाभदायक होता है जहां पर वृक्ष स्थापित होता है वहां पर रहने वाले लोगों की शरीर की बीमारियों को दूर करता है तथा उस जगह सदैव ऑक्सीजन प्राप्त होती है तथा प्रदूषण से मुक्ति प्राप्त होती है इसलिए इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष मां के नाम आरोपित कर वृक्ष को बड़ा बनाने के लिए सदैव अग्रसर रहने हेतु आवाहन किया मौके में चेयरमैन प्रतिनिधि रवीद्र यादव पालिका आर आई अजीत सिंह यादव अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य लिपिक शिशुपाल सिंह उर्फ पप्पी यादव सरफराज खान उर्फ बाबा सभासद निजाम खान कपिल शुक्ला सभासद प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाल धर्मेंद्र निषाद आशु बाबा शिवा बुंदेला अधिवक्ता सभासद इकबाल अहमद तौफीक अंसारी ओम सैनी संजीव सैनी राजेंद्र पोरवाल गंगाराम प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें