कालपी प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

कालपी (जालौन)। कालपी प्रेस क्लब, कालपी के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को श्याम पैलेस गेस्ट हाउस, टरननगंज में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि निर्भीक पत्रकारिता ही समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का संविधान सर्वोपरि है और पत्रकारों को सत्य को निर्भीकता से सामने रखते हुए लोकतंत्र की रक्षा में अपनी निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए।

महाना ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था चार स्तंभों—विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका तथा मीडिया—के समन्वय से मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि “अखबार में जो छप जाता है, लोग वही सच मानते हैं, इसलिए पत्रकारों को अत्यंत जिम्मेदारी से निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित समाचार प्रकाशित करने चाहिए।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों के कार्यों और विधान सभा में उठाए जाने वाले मुद्दों को बेझिझक प्रकाशित करने की बात कही।

मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि मिशन है, जहाँ सही–गलत की पहचान कर निष्पक्ष रूप से जनता तक सूचना पहुँचाना सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भाषा, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बुंदेलखंडी व ब्रजभाषा जैसी स्थानीय भाषाओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

वरिष्ठ पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार के. पी. सिंह एवं अनिल शर्मा ने अपने लंबे अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे दौर में पत्रकारिता की है जब पूरे बुंदेलखंड में दस्युओं का प्रभाव था, फिर भी पत्रकार निष्पक्षता और साहस के साथ काम करते थे। उन्होंने कहा कि आज भी पत्रकारिता में संविधान की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए किसी के हितों के कारण सत्य से समझौता नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका पर उंगली उठाने से पहले तथ्यों की पूरी जांच आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों पर जनता की अपेक्षाएँ अधिक होती हैं, इसलिए जनता को भी सोच-समझकर योग्य प्रतिनिधि चुनना चाहिए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पत्रकार व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विनोद चतुर्वेदी ने की।
विशिष्ट अतिथियों में भागवताचार्य रामश्याम महाराज तथा अन्य प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, भाजपा नेता शशिकांत सिंह चौहान, अतुल बड़ेरिया, संदीप गुप्ता, आशीष चतुर्वेदी, कमर अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पत्रकारों में सत्येंद्र पस्तोर, अचल शर्मा राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो,शत्रुघ्न यादव, शालिग्राम पांडे, विष्णु बल्लभ, आशुतोष शर्मा, अरुण सेंगर, आशीष शिवहरे, राकेश चौहान गुरुजी सहित जिले के ज्यादातर पत्रकार मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेस क्लब कालपी के सदस्य ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।

नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

कार्यक्रम के प्रारंभ में कालपी प्रेस क्लब, कालपी के संरक्षक मंडल: बृजेन्द्र सिंह चौहान, हरिश्चंद्र दीक्षित, अशोक बाजपेई, शिवनारायण प्रजापति, आर. एन. शुक्ला, अध्यक्ष: मनोज चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष: दीपू सिंह चौहान, पवन दीप निषाद, सोनू महाराज, महामंत्री: अमित यादव, कोषाध्यक्ष: ईसा रज़ा मंसूरी, मंत्री: रोहिणी शर्मा, योगेश द्विवेदी, संजीव नगाइच, कार्यकारिणी सदस्य: ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक पुरवार, मनोज पांडेय, अनिल बाजपेई, देवेंद्र चतुर्वेदी, आरिफ रज़ा मंसूरी, अंकित गुप्ता, विवेक निगम, शिवांग शुक्ला, अनुराग पंडित, आदर्श चतुर्वेदी, महेंद्र निगम आदि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें