पालिका अध्यक्ष एवं ईओ ने गौशाला का निरीक्षण कर ठंडक में गोवंशों के इंतजाम का जायजा लिया

कालपी (जालौन)

मंगलवार को नगर पालिका के अधिकारियों तथा सभासदों के साथ पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया तथा सर्दी के मौसम में गोवंशों के उचित प्रबंध के लिए व्यवस्था बनाई।
शासन की प्राथमिकताओं के तहत गौशालाओं में गौवंशों का संरक्षण के लिए विभाग के द्वारा इंतजामों में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। मंगलवार की दोपहर को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, आदि कर्मचारियों के अलावा सभासदों ने आलमपुर के गौशाला में पहुंचे। उन्होंने गौवंशों के ठंडक के मौसम में बचाव की स्थिति परखी। उन्होंने गोवंशों के ठहराव वाले स्थल का निरीक्षण करके छाया के इंतजाम परखे। इसी क्रम में उन्होंने भूसे तथा हरे चारे की उपलब्धता को देखा। तथा साफ सुथरे पानी की हकीकत का जायजा लिया। गौशाला कर्मचारियों को हिदायत दी की सर्दियों से गौवंशों का बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध रहने चाहिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें