कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।













