कानपुर देहात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतियो की सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान को समर्पित केंद्र सरकार केसफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा विकास खण्ड मैथा परिसर में जनकल्याण व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं क्रियावन्यन खंण्ड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है । उन्होने कहा कि डबल इंजन सरकार समाज की प्रत्येक वर्ग के उत्थान स्वास्थ्य सुरक्षा और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। कार्यकम में बकताओ ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए लोगो को अपने अधिकारो एवं सरकारी सुविधाओ के प्रति संदेश दिया उन्होने कहा कि जागरूक नागरिक ही योजनाओ को पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने फाइलेरिया रोगी, सुखदेवी फूलन देवी, अंजली, रीता को फाइलेरिया किट प्रदान की गयी, साथ ही बदलू प्रसाद, रामदेवी, मीना देवी और स्मृति को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया गया। शिविर में बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिको ने स्वास्थ्य परिक्षण कराया तथा विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याण कारी योजनाओ की जानकारी प्राप्ति की कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अनुरूद्व सिंह चैहान, उपजिलाधिकारी मैथा, जिला खादी ग्रामोउधोग अधिकारी, कार्यक्रम संयोजक योगराज राजपूत, समस्त सहायक विकास अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, समद्व, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के साथ सम्पन्न हुआ।










