खतौनी में जो भी छोटी त्रुटियां है ऐसी गलतियों पर तत्काल रिपोर्ट लगाकर धारा 34 के तहत भेजे जिससे खतौनी सही कराई जाय-अभिनव तिवारी
कालपी( जालौन ) तहसीलदार की उपस्थिति उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नायब तहसीलदारो एवं राजस्व निरीक्षकों तथा लेखपालों की मौजूदगी में साप्ताहिक बैठक आयोजित कर निर्देश दिए।
मंगलवार को तहसील कालपी सभागार में आयोजित लेखपालों की बैठक पर एसडीएम अमित शेखर ने मौजूद लोगों से कड़े तेवर दिखाते हुए कहां कि सरकार के मनसा के तहत एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के निर्देश पर माह मार्च एवं अप्रैल में पुनः आइजीआरएस शिकायतों का अनुसरण हेतु भेजी गई तथा माह जून में आईजीआरएस शिकायते जो भेजी गई है उक्त शिकायते लंबित पड़ी है उनके निस्तारण के लिए व्यापक रूप से अभियान चला कर मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से समय से निस्तारण कर जांच आख्या सहित तहसील की पटल में भेजने के निर्देश दिए आई हुई जांच रिपोर्ट की आख्या मेरे द्वारा अवलोकन करने के उपरांत शिकायतों को समय से भेजना सुनिश्चित किया जा सके इतना नहीं राजस्व संबंधित जो भी शिकायतें या मुकदमा से संबंधित फाइल लंबित चल रही है उन फाइलों पर तत्काल रिपोर्ट लगाकर समय से संबंधित पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने धारा 34 के तहत खतौनी में जो गलतियां हैं उन गलतियों को 15 जून से 20 जून तक हर हाल में निस्तारण कर खतौनियों को सही कराने में खरे उतरने के निर्देश दिए उन्होंने धारा 38 के तहत जिन लेखपालों के पास फाइल लंबित चल रही है उन पर तत्काल रिपोर्ट लगाकर मेरी पटल में समय से भेजें जिससे लंबित चल रही फाइलों का निस्तारण किया जा सके चलाई जा रहे अभियान में जिस लेखपाल ने लापरवाही की तो ऐसे लेखपाल को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा तहसीलदार अभिनव तिवारी ने मौजूद लेखपालों से कड़े लहजे में कहा कि उप जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों पर विशेष अभियान चलाकर राजस्व संबंधित कार्यों को समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिस लेखपाल ने अपने कार्यों को तत्परता से नहीं किया तो ऐसे लेखपालों की खैर नहीं होगी विशेष अभियान में नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं समस्त लेखपाल जी जान से जुट कर अभियान को सफल बनाकर तहसील कालपी का नाम रोशन करने का पुरजोर आवाहन किया मौके में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी राजस्व निरीक्षक सुरेश राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में छविनाथ सिंह पाल शिवमंगल पाठक जयवीर सिंह पाल विभा पल्लवी श्रीवास्तव प्रिया सिंह चौहान जितेंद्र राजपूत राहुल कुमार दर्शन सिंह गौतम विद्यासागर आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










