जगह जगह हुआ भंडारों एवं सुन्दरकांड के पाठों का आयोजन

(भक्ति भाव मे सराबोर रहा कालपीधाम)

कालपी (जालौन) भगवान वेद व्यास की जन्मस्थली एवं धार्मिक नगरी कालपी में पुरुषोत्तम मास के चलते आज षष्टम मंगलवार को भी नगर के हनुमान मंदिरों मे सुन्दरकांड के साथ भंडारों का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया ।

इसी आयोजन की श्रंखला मे रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं सहयोगियों विशेष कर योगेन्द्र नारायण शुकला वैद्ध , कुलदीप शुक्ला,की विशेष उपस्थिति के साथ, कल्लू बाबा पुजारी, ग्यानेन्द्र मिश्रा, सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता, भारत सिंह यादव, सहित अनेकों संभ्रांत जनों की उपस्थिति रही वहीं स्थानीय मु० गणेशगंज/रामगंज स्थित प्राचीन जगदीश्वर हनुमान जी के मंदिर मे ज्येष्ठ मास के षष्टम मंगलवार को भी मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया ।जिसमें प्रमुख रुप से ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, हरिश्चन्द दीक्षित(बापू), अवधेष बाजपेयी, आर०एन० शुक्ला, दीपू चौहान पत्रकार, रवि तिवारी एड०, लक्ष्मीकांत द्विवेदी ,सज्जन त्रिपाठी सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।इसी श्रंखला मे स्थानीय मनीगंज स्थित राधे गार्डन मे भी कन्हैया गुप्ता द्वारा अपने सहयोगियों के साथ निरन्तर चल रहे भंडारे का आयोजन किया गया मंदिर कमेटी के सदस्यों जिसमे प्रमुख रूप से विवेक दीक्षित सभासद गणेश गंज वार्ड, दिलीप सिंह सेंगर, मानवेंद्र सिंह चौहान, माधौसिंह यादव, भगवान दास तिवारी, रामदास तिवारी, देवेन्द्र गुप्ता, अतुल बढ़ेरिया, डा. प्रदीप गुप्ता, हृदेश श्रीवास्तव, आशू जादौन, बबलू सिंह चौहान, सुबोध द्विवेदी भाजपा नगर अध्यक्ष, बाबू सिंह यादव, राजेश द्विवेदी, बृजगोपाल द्विवेदी, विजय सिंह राठौर, बबलू प्रजापत के अलावा न. पा. प. के अध्यक्ष अरविंद यादव , अधि. अधि. अवनीश कुमार शुक्ला , शिशुपाल यादव की विशेष उपस्थिति रही । इस भंडारे का सफल आयोजन किया गया वहीं समिति के लोगों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का आयोजन अनवरत जारी रहेगा । एवं पुरुषोत्तम मास के अंतिम मंगलवार दि० 23जून को सायंकाल आठ बजे से सुन्दर सुन्दर झांकियों का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें बाहर से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है ।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें