उ0प्र0 पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रचलित लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन व पूर्णतः पारदर्शी सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

कानपुर देहात – आज दिनांक 08.06.2026 से दिनांक 10.06.2026 तक आयोजित होने वाली उ0प्र0 पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पूर्णतः पारदर्शी सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा जनपद कानपुर देहात में स्थापित परीक्षा केन्द्रों श्री कृष्ण औद्योगिक इण्टर कॉलेज मुहम्मदपुर,भोगनीपुर ,कानपुर देहात एवं राजकीय महाविद्यालय, अकबरपुर, कानपुर देहात का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर चेकिंग प्वाइंट, अभ्यर्थियों हेतु पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया। परीक्षा की निष्पक्षता, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्नता सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्म0गण को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी प्रकार की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न हो तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी अधिकारी/कर्म0गण को निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्म0गण भी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें