आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिस लाइन स्थित स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। यह परीक्षा 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी, सीसीटीवी निगरानी और डबल लॉकिंग सिस्टम की जांच की। साथ ही परीक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों के रखरखाव और सीलिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा की।

कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्रों की निगरानी, यातायात व्यवस्था और आपसी समन्वय की तैयारियों को भी परखा गया। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को पूरी सतर्कता के साथ 24 घंटे अलर्ट रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें