मेधावी छात्र कृष्णा यादव का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने पर मिला प्रशस्ति पत्र

कानपुर देहात। हाईस्कूल (कक्षा-10) की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र कृष्णा यादव को पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह’ के अंतर्गत पुलिस लाइन्स सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक ने कृष्णा यादव पुत्र अनुज यादव को मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने छात्र की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने छात्र को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन के किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
समारोह में छात्र के माता-पिता एवं अन्य परिजन भी मौजूद रहे और सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें