सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं

रसूलाबाद। तहसील रसूलाबाद में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया, ताकि शिकायतकर्ताओं को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का पारदर्शी व न्यायपूर्ण समाधान हो सके।
इस दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें