जान जोखिम में डालकर रीलबाजी, रेलवे ओवरब्रिज पर वीडियो वायरल

कालपी जालौन सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में युवा अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं यमुना रेलवे ओवरब्रिज पर कुछ युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से रील बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में कुछ युवक रेलवे ट्रैक और ओवरब्रिज के आसपास खतरनाक स्थानों पर वीडियो शूट करते दिखाई दे रहे हैं बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही गतिविधियां न केवल रेलवे नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण भी बन सकती हैं चंद लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में युवक अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं लोगों का कहना है कि यमुना रेलवे ओवरब्रिज पर पहले भी इस तरह की कई रीलें बनाई जा चुकी हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे बावजूद इसके ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें