प्रदेश सरकार के मंत्री का नगर में जगह-जगह पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कालपी जालौन कड़ी सुरक्षा के चलते शुक्रवार को लगभग 2 बजे सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का काफिला जैसे ही दुर्गा मंदिर चौराहे में आया वहीं उनके स्वागत के लिए भाजपा नेता अमरदीप पांडे अंकित ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया वही स्वागत के उपरांत उनका काफिला आलमपुर चौराहे में जैसे पहुंचा उनके स्वागत के लिए पहले से मौजूद पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने पार्टी जनों के मौजूदगी में सर्वाधिक फूलों वजन की माला पहनाकर मंत्री जी का अभूतपूर्व स्वागत किया वही स्वागत पाकर मंत्री गदगद हुए मंत्री ने मौजूद कार्यकर्ताओं के दुख दर्द को जाना कहा कि संगठित रहकर पार्टी को दिनों दिन मजबूत करने में कोई कोर कसर न रखें इसके उपरांत मंत्री पांडे आलमपुर स्थित बनखंडी मंदिर में पहुंच कर मां बनखंडी देवी दरबार में पूजा अर्चना कर माथा टेक कर स्वयं तथा प्रदेश अमन शांति खुशहाली हेतु आशीर्वाद मांगा फिर उनका काफिला उरई के लिए कूच कर गया स्वागत करने वालों में भाजपा पार्टी जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे भाजपा पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद रवीद्र कोरी आकाश द्विवेदी उर्फ छोटू विधायक पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रवीद्र यादव राजेंद्र पोरवाल गंगा राम प्रजापति अंजनी सिंह सभासद राकेश यादव आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें